जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, रिलायंस, एचडीएफसी लाभ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 146 अंक से अधिक के लाभ में रहा। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, 19 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 146 अंक से अधिक के लाभ में रहा। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 146.59 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,107.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 439.09 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स के 11 शेयर लाभ में, जबकि 19 नुकसान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,512.25 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले में भारी लिवाली से बाजार बढ़त में बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, आईटी, दवा और ज्यादातर बैंक शेयरों में बिकवाली दबाव रहा।

एनटीपीसी सबसे अधिक 1.77 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ रेड्डीज, इन्फोसिस और मारुति भी नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख, ‘‘ब्रिटेन में खुदरा मुद्रास्फीति के 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से यूरोपीय बाजारों में तेजी बाधित हुई। हालांकि, कंपनियों के बेहतर परिणाम से मजबूत अमेरिकी बाजार से घरेलू बाजार में तेजी का रुख रहा।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि शुरूआती बढ़त के बाद बाजार बाद में कुछ नीचे आया। इसका कारण प्रतिभागियों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी।

बीएसई मिडकैप सूचकांक (मझोली कंपनियों से जुड़ा सूचकांक) मामूली 0.13 प्रतिशत ऊपर चढ़ा जबकि स्मॉलकैप (छोटी कंपनियों से जुड़े सूचकांक) सूचकांक 0.03 प्रतिशत नीचे आया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट मंगलवार को बढ़त में रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे लुढ़क कर 83 रुपये से नीचे पहुंच गया जो अबतक का सबसे निचला स्तर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स