जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 445 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 17,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 445 अंक से अधिक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख तथा सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

मुंबई, 21 मार्च घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 445 अंक से अधिक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख तथा सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.73 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504.38 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,107.50 अंक पर बंद हुआ।

सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक नुकसान में रहे थे।

कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और वित्तीय शेयरों में तेजी से यह मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। हालांकि, जो तेजी आई है, उसका बरकरार रहना मुश्किल हो सकता है। इसका कारण अमेरिका तथा यूरोप के बैंकों में संकट है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बुधवार को नीतिगत दर को लेकर बैठक पर निवेशकों की नजर है। अगर ब्याज दर में बाजार की उम्मीद से ज्यादा वृद्धि होती है, इससे निवेशकों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। कच्चे तेल की कीमतों में जिस तेजी से गिरावट हो रही है, इससे वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी है।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 3.11 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘...अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर बैठक से पहले वैश्विक बाजारों में तेजी रही। उसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला और बाजार पूंजीकरण के लिहाज से बड़े बैंकों की अगुवाई में बाजार में तेजी रही।’’

हालांकि, आईटी शेयरों ने तेजी पर अंकुश लगाया। इसका कारण पश्चिमी बाजारों में बीएफएसआई (बैंक, वित्तीय सेवा और बीमा) क्षेत्र से अपेक्षाकृत कम ऑर्डर मिलने की आशंका है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत चढ़कर 74.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 2,545.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू