जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार छठे दिन मजबूती, सेंसेक्स 56,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 390 अंक से अधिक चढ़कर 56,000 के पार पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, 22 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 390 अंक से अधिक चढ़कर 56,000 के पार पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.28 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56,072.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 504.1 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.20 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,719.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावरग्रिड, विप्रो और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजार शुरूआती कारोबार में मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका के शेयर बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘विदेशी निवेश में वृद्धि और ठोस तिमाही नतीजों से घरेलू मांग बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर लिवाली के साथ मजबूत तिमाही नतीजों के कारण बैंक शेयरों में खरीदारी हुई...।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत घटकर 103.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,799.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\