जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 874 अंक उछला, निफ्टी 17,400 अंक के पास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 874 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच मानक सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

मुंबई, 21 अप्रैल शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 874 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच मानक सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 874.18 अंक यानी 1.53 प्रतिशत उछलकर 57,911.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 954.03 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 256.05 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,392.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, सन फार्मा, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इसके उलट टाटा स्टील, नेस्ले और भारती एयरटेल नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट नीचे आया।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.40 प्रतिशत बढ़त के साथ 108.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘लंबे अंतराल के बाद तेजड़िये वापस दिखे। ऊर्जा कंपनियों से बाजार को मदद मिली। इसका कारण क्षेत्र में सकल रिफाइनिंग मार्जिन में तेजी है। वाहन शेयरों की अगुवाई में लगभग सभी खंडवार सूचकांक लाभ में रहे।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,009.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\