जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 372 अंक टूटा, निफ्टी 16,000 अंक से फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती लाभ को गंवाकर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुए। तेल एवं गैस, बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स 372 अंक और टूट गया।

मुंबई, 13 जुलाई स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती लाभ को गंवाकर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुए। तेल एवं गैस, बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स 372 अंक और टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.46 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 53,514.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 15,966.65 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में मजबूती पर खुला और दिन चढ़ने के साथ यह 54,211.22 अंक की ऊंचाई तक पहुंच गया। लेकिन यह अपनी बढ़त को कायम नहीं रख पाया और यूरोपीय बाजारों के नरम पड़ने से 750 अंक तक लुढ़क गया। अंत में यह 53,514.15 अंक पर बंद हुआ।

यह शेयर बाजारों की गिरावट का लगातार तीसरा दिन रहा। बीते तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 967 अंक यानी 1.7 प्रतिशत तक गिर चुका है जबकि निफ्टी में 254 अंक की गिरावट आई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू अर्थव्यवस्था के मजबूत वृहद आंकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय सूचकांक बढ़त के साथ खुले थे लेकिन यूरोपीय बाजारों के नकारात्मक रुख ने इनकी तेजी को रोक दिया। अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले वैश्विक बाजारों में बिकवाली का जोर रहा।’’

एक दिन पहले आए आर्थिक आंकड़ों के मुताबिक, मई में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई और जून में खुदरा मुद्रास्फीति में भी हल्की गिरावट देखी गई है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाइटन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज सर्वाधिक नुकसान में रहीं। इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक 3.42 प्रतिशत की गिरावट रही।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और नेस्ले लाभ के साथ बंद हुईं। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1.97 प्रतिशत तक टूट गया।

हालांकि, व्यापक बाजार रुख के बीच बीएसई मिडकैप 0.32 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि स्मॉलकैप में 0.04 प्रतिशत की तेजी रही।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि बिकवाली का जोर रहने से बाजारों ने दबाव में कारोबार किया और उन्हें आधा प्रतिशत से अधिक नुकसान झेलना पड़ा।

एशिया के बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में हल्की गिरावट दर्ज हुई।

यूरोप के बाजारों में दोपहर के सत्र में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को सुस्त रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत बढ़कर 100.5 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 1,565.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका