जरुरी जानकारी | कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आंकड़ों, वैश्विक संकेतकों से तय होगी बाजार की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह विप्रो और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों और वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह विप्रो और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों और वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों का कहना है कि सभी की निगाह कंपनियों के प्रबंधन की टिप्पणियों पर रहेगी, जिससे पता चल सकेगा कि कोविड-19 महामारी ने विभिन्न क्षेत्रों को कितना प्रभावित किया है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार भागीदार सबसे पहले वृहद आर्थिक आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देंगे। उसके बाद सभी का ध्यान फिर तिमाही नतीजों की ओर जाएगा। यह कहने की जरूरत नहीं कि वैश्विक संकेतक और कोविड-19 से जुड़े ब्योरे से भी बाजार की दिशा प्रभावित होगी।’’

खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को आने हैं, जबकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीत के आंकड़ों की घोषणा मंगलवार को होगी।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘जून तिमाही के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ये काफी महत्वपूर्ण हें, क्योंकि इस दौरान लॉकडाउन का प्रभाव सबसे अधिक रहा है। ऐसे में प्रबंधन की टिप्पणियां महत्वपूर्ण होगी और इससे निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।’’

इस सप्ताह विप्रो, फेडरल बैंक, बंधन बैंक, इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘‘बाजार का परिदृश्य उतार-चढ़ाव वाला है, क्योंकि तिमाही नतीजों का सीजन ज्यादातर उद्योगों के लिए कारोबार पूरी ठप रहने के बाद शुरू हुआ है।’’

नायर ने कहा, ‘‘अनिश्चितता और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा। ऐसे बाजार में निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 572.91 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 28,637 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 8,49,553 पर पहुंच गया है। अब तक इस महामारी से 22,674 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 1.25 करोड़ पर पहुंच गया है। अब तक दुनियाभर में इस महामारी से 5.61 लाख लोगों की मौत हुई है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\