जरुरी जानकारी | बाजार में दूसरे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 632 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयरों बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मजबूती रही तथा दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, 27 मई वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयरों बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मजबूती रही तथा दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

उच्च मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों द्वारा नीतिगत दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की चिंताओं के बावजूद स्थानीय बाजार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त में रहे।

पिछले कारोबारी सत्र की तेजी को जारी रखते हुए तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 4.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुए।

वहीं, दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में रहे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में तेजी तथा अमेरिका में अनुकूल खुदरा आय के बीच निवेशकों ने खरीदारी की। विदेशी निवेशकों की बिकवाली में गिरावट से घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिली।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह में आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बाजार के लिये महत्वपूर्ण है। ऐसी संभावना है कि केंद्रीय बैंक नीतिगत दर में 0.25 से 0.35 प्रतिशत की और वृद्धि कर सकता है।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 558.27 अंक या 1.02 प्रतिशत तथा निफ्टी 86.30 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़ गया।

इसके अलावा शुक्रवार के सत्र में बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.69 प्रतिशत और स्मॉलकैप 1.20 फीसदी चढ़े।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट समेत दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की सकरात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी क रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत चढ़कर 118.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों में बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,597.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड