जरुरी जानकारी | बाजार में दूसरे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 390 अंक चढ़कर फिर 61,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 390 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। मुख्य रूप से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. के शेयरों में लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी रही।

मुंबई, 18 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 390 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। मुख्य रूप से सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. के शेयरों में लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी रही।

एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी तथा यूरोप में सकारात्मक शुरुआत से भी बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 390.02 अंक यानी 0.64 प्रतिशत चढ़कर 61,045.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 454.53 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.05 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,165.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी लि., विप्रो, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, आईटीसी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

वहीं दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत उछलकर 86.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 211.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू