जरुरी जानकारी | बाजार में दो दिन से जारी गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 375 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 375 अंक उछलकर बंद हुआ। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच निवेशकों ने बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली की, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

मुंबई, 22 अप्रैल दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 375 अंक उछलकर बंद हुआ। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच निवेशकों ने बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली की, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर अनुकूल रुख के बीच चुनिंदा शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरू में 501 अंक लुढ़क गया था। इस नुकसान से उबरते हुए सेंसेक्स अंत में 374.87 अंक की बढ़त के साथ 48,080.67 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.75 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 14,406.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा। इसमें 3.60 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ टाइटन, एचयूएल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट आदि में 2.75 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामले तथा कई राज्यों द्वारा इसकी रोकथाम के लिये लगाये गयी पाबंदियों से निकट भविष्य में बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे कंपनियों की आय में सुधार को लेकर जोखिम उत्पन्न हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपूर्ति में बाधा और दूरदराज के क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण के मामले में बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। हमारा मानना है कि बाजार में तबतक उतार-चढ़ाव रह सकता है, जबतक कोविड-19 मामला सुधरता नहीं है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,59,30,965 हो गयी है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो लाभ में रहे जबकि शंघाई बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर 74.94 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\