जरुरी जानकारी | शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.09 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, 19 मार्च शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.09 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

साप्ताहिक आधार पर बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 1,145.23 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 67,722.33 करोड़ रुपये घटकर 15,04,001.93 करोड़ रह गया।

वहीं टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 55,654.17 करोड़ रुपये घटकर 11,63,194.14 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 21,250.8 करोड़ रुपये घटकर 5,97,905.17 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 16,108.93 करोड़ रुपये घटकर 4,72,290.46 करोड़ रुपये जबकि आईटीसी का मूल्यांकन 15,226.12 करोड़ रुपये घटकर 4,66,696.21 करोड़ रुपये रह गया।

प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,053.44 करोड़ रुपये घटकर 4,22,177.07 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,982.11 करोड़ रुपये घटकर 8,77,318.09 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी लि. का बाजार मूल्यांकन भी 8,063.79 करोड़ रुपये घटकर 4,69,460.45 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,396.91 करोड़ रुपये घटकर 5,83,983.07 करोड़ रुपये जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 3,465.65 करोड़ रुपये घटकर 5,75,273.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\