जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 96,642.51 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 96,642.51 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

नयी दिल्ली, एक अगस्त सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 96,642.51 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

वहीं इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 44,249.32 करोड़ रुपये घटकर 12,90,330.25 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 16,479.28 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,71,674.52 करोड़ रुपये पर आ गया।

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 13,511.93 करोड़ रुपये घटकर 3,28,122.93 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी बैंक की 8,653.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,88,769.58 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 7,827.92 करोड़ रुपये घटकर 4,40,738.35 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,920.97 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,48,405.78 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान इन्फोसिस की बाजार हैसियत 8,475.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,85,819.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 4,210.38 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,72,849.46 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,972.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,75,972.88 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 2,275.78 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,85,275.48 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\