जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,434.98 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 77,434.98 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान आईटीसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 77,434.98 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान आईटीसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.06 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 26,192.05 करोड़ रुपये घटकर 5,83,732.19 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,747.89 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,40,322.63 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 12,127.47 करोड़ रुपये घटकर 4,47,298.52 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 5,818.43 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,10,076.74 करोड़ रुपये और टीसीएस का 5,214.15 करोड़ रुपये टूटकर 12,27,739.80 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में 4,417.23 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,07,369.34 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 917.76 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,96,495.74 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,643.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,369.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 4,129.44 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 5,56,271.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एसबीआई की बाजार हैसियत 981.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,800.72 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\