जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 65,656 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 65,656.36 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

नयी दिल्ली, चार जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 65,656.36 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 45.42 अंक या 0.07 प्रतिशत के लाभ में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.75 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़ा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,910.54 करोड़ रुपये घटकर 16,60,923.11 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,355.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,55,197.93 करोड़ रुपये तथा इन्फोसिस की 7,739.51 करोड़ रुपये घटकर 5,38,923.48 करोड़ रुपये रह गई।

टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 7,684.01 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,10,414.19 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,020.13 करोड़ रुपये घटकर 8,97,722.23 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 621.4 करोड़ रुपये घटकर 5,50,809.75 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 325.12 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,88,141.04 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,213.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,231.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 10,231.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,263.37 करोड़ रुपये पर और एसबीआई की 1,204.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,053.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\