जरुरी जानकारी | 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में नौ का बाजार पूंजीकरण 1.22 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में गिरावट के बीच पिछले सप्ताह 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 1,22,092.9 करोड़ रुपये घट गया।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर शेयर बाजारों में गिरावट के बीच पिछले सप्ताह 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 1,22,092.9 करोड़ रुपये घट गया।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 843.86 अंक या 1.36 फीसदी टूटा था।

इस दौरान एचडीएफसी बैंक को छोड़कर शेष सभी नौ कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट देखी गई। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 29,767.66 करोड़ रुपये घटकर 17,35,405.81 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस को अपने बाजार मूल्यांकन में 19,960.12 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 19,722.3 करोड़ रुपये घटकर 6,29,380.54 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मूल्यांकन 19,567.57 करोड़ रुपये घटकर 6,40,617.19 करोड़ रुपये रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,935.92 करोड़ रुपये घटकर 6,27,434.85 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,735.86 करोड़ रुपये घटकर 5,38,421.83 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह भारती एयरटेल, अडाणी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\