जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,91,434.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

नयी दिल्ली, 13 मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,91,434.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन नीचे आया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,216.49 अंक या 2.23 प्रतिशत चढ़ा।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 41,533.59 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,66,447.27 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 27,927.84 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 13,31,917.43 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 22,956.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,81,586.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,610.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,204.13 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 16,853.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,74,463.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में 7,541.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,19,813.73 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,308.61 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,00,014.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,210.49 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,04,421.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,023.32 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,71,047.52 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी