जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 72,442.88 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 72,442.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में इन्फोसिस रही।

नयी दिल्ली, 14 मार्च सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 72,442.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में इन्फोसिस रही।

सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,962.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,85,564.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 18,458.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11,30,763.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 12,123.8 करोड़ रुपये के उछाल से 8,55,086.25 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 6,643.53 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,34,716.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,435.47 करोड़ रुपये बढ़कर 4,62,992.20 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 2,648.24 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,83,741.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 2,230.82 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,23,733.91 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 939.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,18,265.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 25,294.37 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,55,784.49 करोड़ रुपये पर आ गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,320.4 करोड़ रुपये घटकर 3,40,206.19 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\