जरुरी जानकारी | बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 289.88 लाख करोड़ रुपये के नये उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में जारी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बृहस्पतिवार को 289.88 लाख करोड़ रुपये के अबतक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर शेयर बाजारों में जारी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बृहस्पतिवार को 289.88 लाख करोड़ रुपये के अबतक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 184.54 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 63,284.19 के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में तेजी आठवें दिन जारी रही। इस दौरान यह 2,139.35 अंक यानी 3.49 प्रतिशत तक चढ़ा।
इन आठ दिनों में निवेशकों की संपत्ति 8,96,963.87 करोड़ रुपये बढ़ी, जिससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का एमकैप 2,89,88,217.01 करोड़ रुपये हो गया।
सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 63,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर
Actor Vijay Crishna Dies: ‘देवदास’ एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन; लिलेट दुबे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि (View Post)
Hardik Pandya T20 Stats Against England: इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या? घातक आलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर
बाजार में भारी गिरावट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 1.55% टूटा
\