जरुरी जानकारी | कोविड-19 के बढ़ते मामलों की चिंता से बाजार टूटा, सेंसेक्स 209.75 अंक नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर उम्मीद कमजोर पड़ने के बीच वित्तीय तथा आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का असर बाजार पर पड़ा।

मुंबई, 29 जून उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर उम्मीद कमजोर पड़ने के बीच वित्तीय तथा आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का असर बाजार पर पड़ा।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 509 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में 209.75 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,961.52 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,312.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और एनटीपीसी में मुख्य रूप से गिरावट आयी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, कोटक बैंक तथा भारती एयरटेल लाभ में रहीं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध (फंडामेंटल) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘ बाजार गिरावट के साथ खुले। इस पर एशियाई बाजारों का असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,00,000 को पार कर गई। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मामले बढ़ने पर अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के काम में रुकावट आ सकती है।’’

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा भारत-चीन सीमा मसला और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव जैसे भू-राजनीति संकट से भी निवेशक थोड़े चिंतित हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो ओर दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी देखी गयी।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है जबकि 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5.48 लाख पहुंच गयी जबकि 16,475 लोगों की मौत हुई है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कूड का वायदा भाव 0.34 प्रतिशत घटकर 40.79 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़त के साथ 75.58 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\