खेल की खबरें | मार्क वुड ने कहा, सीमित ओवरों के बजाय टेस्ट खेलना पसंद करूंगा

इंग्लैंड 45 खिलाड़ियों का एक पूल तैयार कर रहा है जिनमें 18 गेंदबाजों ने पहले ही व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया है। जल्द ही बल्लेबाज और विकेटकीपर भी अभ्यास शुरू कर देंगे।

महामारी के कारण सत्र में देरी के बावजूद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपने सभी अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसमें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ तीन – तीन टेस्ट तथा आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट.

खिलाड़ियों को अभ्यास के लिये पर्याप्त समय देने के लिये ईसीबी टेस्ट और सीमित ओवरों के मैचों के लिये पूरी तरह से अलग अलग टीमों को उतार सकता है।

वुड पिछले साल विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के सदस्य थे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह सीमित ओवरों के बजाय टेस्ट क्रिकेट में खेलना पसंद करेंगे।

यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.

उन्होंने स्काई के क्रिकेट कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे इंग्लैंड के लिये प्रत्येक प्रारूप में खेलना पसंद है। मैं इंग्लैंड की तरफ से खेलने के लिये जुनूनी हूं लेकिन मैंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और मैं अपनी यही स्थिति बनाये रखना पसंद करूंगा। ’’

वुड ने कहा, ‘‘मुझे अच्छे प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया था और मैं इस तरह का प्रदर्शन आगे भी बरकरार रखना चाहूंगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)