जरुरी जानकारी | मैरिको का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 20.27 प्रतिशत बढ़कर 433 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 20.27 प्रतिशत बढ़कर 433 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 20.27 प्रतिशत बढ़कर 433 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 360 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

मैरिको ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 7.6 प्रतिशत बढ़कर 2,664 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 2,476 करोड़ रुपये थी।

सफोला, पैराशूट, लिवॉन आदि जैसे लोकप्रिय ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली मैरिको का कुल व्यय दूसरी तिमाही में 7.65 प्रतिशत बढ़कर 2,194 करोड़ रुपये हो गया।

मैरिको की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 9.22 प्रतिशत बढ़कर 2,746 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार से उसकी आय 6.36 प्रतिशत बढ़कर 685 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान