जरुरी जानकारी | मैरिको का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 8.7 प्रतिशत बढ़कर 474 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली घरेलू कंपनी मैरिको लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 8.71 प्रतिशत बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली घरेलू कंपनी मैरिको लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 8.71 प्रतिशत बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गया।

मैरिको ने सोमवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून, 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 436 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य अवधि में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 6.7 प्रतिशत बढ़कर 2,643 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,477 करोड़ रुपये था।

पिछली तिमाही में कंपनी का घरेलू कारोबार मात्रा के लिहाज से चार प्रतिशत बढ़ा जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार की वृद्धि दर 10 प्रतिशत रही।

सफोला, पैराशूट और लिवॉन जैसे लोकप्रिय ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली मैरिको का सकल मार्जिन बीती तिमाही में 2.3 प्रतिशत बढ़ा। इसका कुल खर्च 6.08 प्रतिशत बढ़कर 2,075 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान