जरुरी जानकारी | दूसरी तिमाही में मैरिको का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा की जरूरत के सामान बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि जुलाई-सितंबर 2023 की तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 17.26 प्रतिशत बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर रोजमर्रा की जरूरत के सामान बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि जुलाई-सितंबर 2023 की तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 17.26 प्रतिशत बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया।

मैरिको ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 307 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन से होने वाली आय मामूली रूप से घटकर 2,476 करोड़ रुपये रह गयी जो एक साल पहले 2,496 करोड़ रुपये थी।

सफोला, पैराशूट और लिवॉन जैसे लोकप्रिय ब्रांड का संचालन करने वाली मैरिको का कुल खर्च वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 2,038 करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 3.64 प्रतिशत कम था।

सितंबर तिमाही में इसकी कुल आय 2,514 करोड़ रुपये रही।

आलोच्य अवधि में कंपनी का घरेलू राजस्व 3.37 प्रतिशत घटकर 1,832 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इसका निर्यात राजस्व 7.33 प्रतिशत बढ़कर 644 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान