जरुरी जानकारी | मैरिको का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 4.9 प्रतिशत बढ़कर 320 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी मैरिको लिमिटेड का मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 4.9 प्रतिशत बढ़कर 320 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, छह मई रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी मैरिको लिमिटेड का मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 4.9 प्रतिशत बढ़कर 320 करोड़ रुपये हो गया है।

मैरिको ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 305 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत आय 2,278 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,240 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसका कुल खर्च एक साल पहले के 1,907 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 1,894 करोड़ रुपये रह गया।

मैरिको ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 1,502 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े 1,322 करोड़ रुपये से 13.62 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 9,653 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 9,764 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान