जरुरी जानकारी | मैरिको के पहले तिमाही का शुद्ध मुनाफा छह प्रतिशत घटकर 365 करोड़ रुपये; बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफएमसीजी कंपनी मैरिको लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा, जून 2021 को समाप्त तिमाही में 5.92 प्रतिशत घटकर 365 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई एफएमसीजी कंपनी मैरिको लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा, जून 2021 को समाप्त तिमाही में 5.92 प्रतिशत घटकर 365 करोड़ रुपये रह गया।

मैरिको ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून की अवधि में 388 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

हालांकि, मुंबई स्थित इस कंपनी का परिचालन से होने वाली आय 31.16 प्रतिशत बढ़कर 2,525 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1,925 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, ‘‘आधार तिमाही में असाधारण लाभ के कारण’’ कर पश्चात मुनाफे में कमी आई है।’’

कंपनी का कुल खर्च 2,085 करोड़ रुपये रहा, जो पहले के 1,501 करोड़ रुपये से 38.90 प्रतिशत अधिक है। वित्तवर्ष 2021 के 1,480 करोड़ रुपये की तुलना में घरेलू बिक्री 34.59 प्रतिशत बढ़कर 1,992 करोड़ रुपये की हो गई।

एक अलग फाइलिंग में, कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने शुक्रवार को 2 अगस्त, 2021 से पांच साल की अवधि के लिए अतिरिक्त निदेशक (स्वतंत्र) के रूप में मिलिंद बर्वे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड