जरुरी जानकारी | विमान ईंधन की कीमत में मामूली वृद्धि, वाणिज्यिक एलपीजी की दर 19 रुपये प्रति सिलेंडर घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमान ईंधन की कीमत में बुधवार को मामूली 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 19 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है।

नयी दिल्ली, एक मई विमान ईंधन की कीमत में बुधवार को मामूली 0.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 19 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल तथा रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

सार्वजनिक क्षेत्र वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 749.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 0.7 प्रतिशत बढ़कर 101,642.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई।

इससे पहले एक अप्रैल को विमान ईंधन के दाम में 0.5 प्रतिशत की मामूली कटौती की गई थी।

मुंबई में बुधवार को दरें 94,466.41 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं।

स्थानीय करों के आधार पर कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।

इसके साथ ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 19 रुपये घटाकर 1,745.50 रुपये कर दी।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक अप्रैल को 30.5 रुपये की कटौती की गई थी।

हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) के सिलेंडर की कीमत 803 रुपये प्रति सिलेंडर पर बरकरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड