देश की खबरें | मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए : पंकजा मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने शनिवार को कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर महज आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। मुंडे ने इस मुद्दे पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को प्रदर्शनकारियों से सकारात्मक बातचीत करने का अनुरोध किया।

उस्मानबाद, नौ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने शनिवार को कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर महज आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। मुंडे ने इस मुद्दे पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को प्रदर्शनकारियों से सकारात्मक बातचीत करने का अनुरोध किया।

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने अपनी ‘शिवशक्ति परिक्रमा यात्रा’ से इतर संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण पर कोई निर्णय ले सकती है। उसके पास इस बात की योजना है कि किस समुदाय को कितना आरक्षण दिया जा सकता है। उसे आत्मविश्वास और साहस के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ चर्चा करनी चाहिए और मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के प्रयास करने चाहिए।’’

मुंडे ने कहा, ‘‘अगर वे 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा से ऊपर नहीं जाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा निर्णय लेना होगा। इस मामले में केंद्र सरकार की समस्याएं अलग हैं। कई राज्यों में उसे इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर महज आश्वासन नहीं चाहिए, इस समुदाय के लोग गुमराह नहीं होना चाहते, वे आरक्षण के रूप में ठोस कार्रवाई चाहते हैं।

मुंडे ने साथ ही राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह मराठा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच झगड़े नहीं होने दे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\