देश की खबरें | माओवादी दंपती ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुदेम जिले में एक माओवादी दंपती ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष समर्पण किया।
हैदराबाद, 21 जनवरी तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुदेम जिले में एक माओवादी दंपती ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष समर्पण किया।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वेमुला नंगा उर्फ ट्री (30) 2013 में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था और फिलहाल संगठन की आपूर्ति शाखा के कमांडर के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञप्ति के अनुसार, पोडियम अदामी ऊर्फ मंजुला (28) 2014 में संगठन में शामिल हुई और वह डॉक्टरों की आपूर्ति टीम के साथ काम कर रही थी।
दोनों ने जून 2021 में साथ रहने का फैसला लिया, लेकिन संगठन ने दोनों को शादी करने की अनुमति नहीं दी, इसलिए दोनों ने संगठन छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञप्ति के अनुसार, भाकपा (माओवादी) ने दोनों को संगठन से बाहर निकाल दिया और उन्हें प्रताड़ित किया।
उसमें कहा गया है, इसलिए दोनों ने पुलिस के समक्ष समर्पण करने और बेहतर जीवन शुरू करने का फैसला लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)