इंग्लैंड का धाकड़ प्रदर्शन देख सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने कहा- T20 विश्व कप में कई टीमें हमसे डरेंगी

इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने शुक्रवार को कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में कई टीमें इंग्लैंड से ‘डरेंगी’. इंग्लैंड को 2010 में अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कोलिंगवुड ने कहा उनकी टीम भारत में सात महीने बाद होने वाले टूर्नामेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार है.

पॉल कॉलिंगवुड (Photo Credits: Getty Images)

अहमदाबाद, 19 मार्च: इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने शुक्रवार को कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में कई टीमें इंग्लैंड से ‘डरेंगी’. इंग्लैंड को 2010 में अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कोलिंगवुड ने कहा उनकी टीम भारत में सात महीने बाद होने वाले टूर्नामेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार है. भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले से पहले कोलिंगवुड ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, ‘‘ चार वर्षों में टीम ने सीमित ओवरों के प्रारूप में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे विश्व कप में कई टीमों को हमारी टीम से डर ल्रगेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी टीम में पहले से 11वें नंबर तक कई मैच विजेता खिलाड़ी है, जो बल्ले से अपने बूते मैच जीत सकते हैं. यह टीम 2010 की टीम से काफी अलग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इससे बेहतर स्थिति में हो सकते है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी 2010 की टीम आखिरी क्षणों में लय में आयी. हमने कुछ जोखिम उठाया जिसमें चयन भी शामिल था.’’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हमें पता है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं. मुझे लगता है कि यह टीम बेहतर तैयार है.’’

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th T20I 2021: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उपर लगा जुर्माना, जानें वजह

उन्होंने कहा कि इस टीम की सफलता का राज आक्रामक क्रिकेट खेलना है. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे कभी नहीं लगता कि आप सामान्य क्रिकेट खेल कर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को जीत सकते है. आपके दूसरों के खेल से आगे निकलना होगा. इस टीम ने पिछले चार वर्षों में ऐसा किया है, जो आक्रामक रूख अपनाना है.’’

भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह के दबाव के मैच विश्व कप के लिए टीम की बेहतर तैयारी में मदद करेंगे. यह बड़ा मुकाबला है और इस बात को दोनों टीमें जानती है. इससे नॉकआउट क्रिकेट का अनुभव मिलेगा. हमारे लिये यह फाइनल की तरह है. आपको विश्व कप से पहले ऐसे अनुभव की जरूरत होती है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड