देश की खबरें | कोलकाता के दमदम इलाके में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में दमदम इलाके के मेला बगान में शनिवार सुबह भयंकर आग लग जाने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट हो गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 13 अप्रैल कोलकाता में दमदम इलाके के मेला बगान में शनिवार सुबह भयंकर आग लग जाने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट हो गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनी इन झुग्गियों से धुंआ और लपटें उठती नजर आयीं तथा आग बुझाने के लिए कम से कम आठ दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन वाहनों को तंग गलियों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं, परंतु वे आग बुझाने के वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल करने का यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि आग की वजह का पता नहीं चल पाया है।

राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि अग्निशमन गाड़ियों को जिन स्थानों पर पहुंचने में दिक्कत होगी, वहां रोबोट को तैनात किया जाएगा।

दमदम लोकसभा क्षेत्र के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुजान चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\