देश की खबरें | क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक होने से कई लोग बीमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के भेलूपुर स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस के पुराने सिलेंडर में रिसाव होने से तीन लोग बेहोश हो गए और कई लोग बीमार हो गए।

वाराणसी, सात जुलाई शहर के भेलूपुर स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस के पुराने सिलेंडर में रिसाव होने से तीन लोग बेहोश हो गए और कई लोग बीमार हो गए।

अधिकारियों के अनुसार सोमवार देर रात हुयी इस घटना में बेहोश लोगों को तत्काल कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस रिसाव के कारण लोग घर से बाहर भागने लगे। तीन लोग अचेत होकर गिर पड़े जिन्हें तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहीं, आधा दर्जन लोग चक्कर आने से बीमार हो गए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: नवी मुंबई के जुईनगर में भारी बारिश के बाद जल- जमाव: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो घंटों की मेहनत के बाद हालात पर काबू पा लिया।

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल मंगलवार को जल संस्थान पहुंचे और महाप्रबंधक के साथ वहां का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना और उनके इलाज की जिम्मेदारी जल संस्थान को उठाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने उज्जैन से शुरू किया उपचुनाव चुनाव अभियान, बोले कौन शेर है, कौन हाथी है जनता सब जानती है.

महाप्रबंधक के अनुसार क्लोरीन की कुछ खाली टंकी करीब 10 वर्षों से कबाड़ में पड़ी हुई थी। जानकारी होने पर परिसर में स्थित कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पानी डालकर गैस का रिसाव बंद किया। महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि जल संस्थान के आसपास के कुछ मकानों के लोग प्रभावित हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मंत्री ने निर्देश दिया कि परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जाए और मशीन व अन्य उपकरणों के रखरखाव पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने इस बात की भी हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो। साथ ही इस घटना की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड