नयी दिल्ली, 7 मार्च विपक्ष के कई सांसदों ने मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्र के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों सदनों में नोटिस सौंपे हैं, जिसमें इस मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा और विभिन्न नियमों के तहत चर्चा की मांग की गई है।
सूत्र ने कहा, “कुछ नोटिस पर एक से अधिक सांसदों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए, यह बहुत गंभीर मामला है।”
मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव का मुद्दा पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उठाया था।
कांग्रेस ने भी इस विषय पर निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है।
संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चला। दूसरा भाग सोमवार को शुरू होगा और चार अप्रैल को समाप्त होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY