Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रियंका समेत कई किसान नेता पहुंचे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, विभिन्न राज्यों के किसान, और भारी संख्या में लोग यहां के तिकोनिया में मंगलवार को चार किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम में एकत्र हुए. तिकोनिया में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

प्रियंका गांधी (Photo Credits: ANI)

लखीमपुर खीरी (उप्र), 12 अक्टूबर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, विभिन्न राज्यों के किसान, और भारी संख्या में लोग यहां के तिकोनिया में मंगलवार को चार किसानों और एक पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम में एकत्र हुए. तिकोनिया में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के लिए ‘अंतिम अरदास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस घटना में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी. संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं में राकेश टिकैत, दर्शन सिंह पाल, जोगिंदर सिंह, धर्मेंद्र मलिक शामिल हुए . इसके अलावा स्थानीय किसान नेता भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे हैं .

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं. श्रद्धांजलि देने के लिए आने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, डॉ. आर.ए. उस्मानी और अन्य नेता शामिल हैं. रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का दिन में पहुंचने का कार्यक्रम है. पूर्व में की गयी घोषणा के मुताबिक किसी भी राजनीतिक नेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी गई है. यह भी पढ़ें : Bhabhi Dance In Saree: देसी भाभी ने इस अंग्रेजी गाने पर मटकाई कमर, जबरदस्त ठुमके देख बन जाएंगे फैन

विशाल मैदान पर बने मंच पर बहराइच जिले के मृतक किसान दलजीत सिंह व गुरविंदर सिंह, खीरी जिले के नछत्तर सिंह व लवप्रीत सिंह, निघासन (खीरी) के मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार किसानों व पत्रकार के फोटो लिये बठे हैं . इस अवसर पर पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए. कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. लखनऊ के आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तिकोनिया में तैनात हैं .कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार