खेल की खबरें | मनु भाकर, चैन सिंह फाइनल में पहुंचे, लेकिन पदक से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर और सीनियर निशानेबाज चैन सिंह ने यहां चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई लेकिन पोडियम स्थान हासिल नहीं कर सके जिससे भारत बुधवार को एक भी पदक नहीं जीत पाया।

म्यूनिख, 11 जून पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर और सीनियर निशानेबाज चैन सिंह ने यहां चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई लेकिन पोडियम स्थान हासिल नहीं कर सके जिससे भारत बुधवार को एक भी पदक नहीं जीत पाया।

ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में आठ निशानेबाजों के फाइनल में छठे स्थान पर रहीं। इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में उन्होंने 588 के कुल स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था।

चैन सिंह ने क्वालिफिकेशन राउंड में अच्छे स्कोर के आधार पर पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन आठ निशानेबाजों के पदक राउंड में सातवें स्थान पर रहे।

मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उसे यह पदक एलावेनिल वलारिवान ने दिलाया था।

मनु भाकर ने प्रिसिशन में 290 और रैपिड फायर राउंड में शानदार प्रदर्शन करके 298 अंक हासिल किए थे लेकिन फाइनल में उनका प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा।

चीन की सुन युजी ने 38 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कोरिया की ओह येजिन और यांग जिन ने क्रमशः 36 और 32 अंकों के साथ रजत और कांस्य पदक हासिल किया। भाकर तीसरे एलिमिनेशन राउंड से आगे नहीं बढ़ सकीं और उन्होंने 20 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन किया।

एशियाई खेलों में कई बार पदक जीतने वाली ईशा सिंह 585 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। एक अन्य भारतीय सिमरनप्रीत कौर बरार 577 अंक के साथ 32वें स्थान पर रहीं।

एशियाई खेलों के पदक विजेता और हाल ही में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले चैन सिंह ने 592 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन फाइनल में वह शुरू में ही लड़खड़ा गए और बाहर होने वाले दूसरे प्रतियोगी बने।

इस स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीय, पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और अंकुश जाधव 587 और 580 अंक लेकर क्रमशः 38वें और 67वें स्थान पर रहे।

नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग ने 464.1 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत तटस्थ खिलाड़ी इलिया मार्सोव ने 462 अंकों के साथ रजत पदक और चेक गणराज्य के जिरी प्रिवरात्स्की (452) ने कांस्य पदक जीता।

गुरुवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा शुरू होगी जिसमें भारत के ओलंपियन अर्जुन बाबूता और संदीप सिंह को पेरिस ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शेंग लिहाओ की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\