खेल की खबरें | मानसी जोशी, मनीषा रामदास ने कनाडा पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में दो स्वर्ण समेत नौ पदक जीते ।

ओटावा (कनाडा), 13 जून भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में दो स्वर्ण समेत नौ पदक जीते ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन मानसी जोशी ने राउंड रॉबिन चरण में सारे पदक जीते । उन्होंने पारूल परमार, फ्रांस की कैरोलिन बर्गेरोन , जापान की नोरिको इतो और यूक्रेन की ओकसाना कोजिना को हराया ।

फाइनल में उन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यूक्रेन की प्रतिद्वंद्वी को 21 . 18, 15 . 21, 22 . 20 से मात दी । इस सत्र में जोशी की यह चौथी खिताबी जीत है ।

उन्होंने रूथिक रघुपति के साथ मिश्रित युगल एसएल 3 . एसएल 5 में कांस्य पदक भी जीता ।

मनीषा रामदास ने एसयू5 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता । चेन्नई की 17 वर्ष की इस खिलाड़ी ने जापान की अकिको सुगिनो को फाइनल में 27 . 25, 21 . 9 से हराया ।

पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा जिन्हें चिर प्रतिद्वंद्वी डेनियल बेथेल ने 21 . 14, 9 . 21, 21 . 15 से मात दी ।

तोक्यो पैरालम्पिक के बाद से पैरालम्पिक रजत पदक विजेता बेथेल के हाथों भगत की यह दूसरी हार है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील