Delhi Shocker: शास्त्री पार्क इलाके में व्यक्ति का शव पड़ा मिला, शरीर पर चोट के निशान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी.

Suicide Death (Photo Credit: IANS)

नयी दिल्ली, 16 जुलाई: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. यह भी पढ़ें: Brutal Murder Cases: 'क्रूरता का नया युग', झकझोर देने वाले अपराधों का खास पैटर्न, खौफनाक हत्याओं की भयावह शुरुआत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि (रविवार) सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव यहां शास्त्री पार्क इलाके के बेला फार्म में पड़ा है. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस दल ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी गर्दन और पेट पर चोट के निशान थे.

उपायुक्त ने कहा माना जा रहा है कि चोट किसी धारदार हथियार से लगी है. उन्होंने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को किसी और स्थान पर मारा-पीटा गया और बाद में शव को बेला फार्म में फेंक दिया.'' उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही व्यक्ति की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड