देश की खबरें | मनोहर लाल खट्टर ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की घोषणा की : सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांसद रमेश कौशिक ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोहना की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत राशि के रूप में पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

सोनीपत (हरियाणा) , 15 जुलाई सांसद रमेश कौशिक ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोहना की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत राशि के रूप में पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

कौशिक ने गोहाना में सब्जी मंडी का शेड गिरने से हुई मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में सरकार एवं प्रशासन पीडि़तों के साथ है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के लिए राहत राशि की घोषणा कर दी गई है, इसके अलावा भी हर संभव मदद दी जाएगी।

उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों और उनके परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल पूछा। अस्पताल में तीन घायल उपचाराधीन थे, जबकि शेष को उपचार उपरांत घर भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा चार बजे गोहाना में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हुई। आंधी और बवंडर से दो शेड ढह गए। शेडों के नीचे दबने से गोहाना में देवीपुरा के जगमहेंद्र और रभड़ा के युवक संदीप की मौत हो गई। शेडों के नीचे दबने से गोहाना में सिवानका गांव का प्रिंस, इंद्र गढ़ी कालोनी का पवन, गांव पूठी का कर्मवीर, गांव शामड़ी का दिनेश, गांव बड़ौता का जगदीश, बड़ौता गांव का गुरुवंश, गांव गढ़ी सराय नामदार खां का सुरजीत व हरीश, गांव नगर का राजपाल, महमूदपुर गांव का सुरेश, रोहतक का मुकेश, बिहार का लक्ष्मी कुमार, शिव नाथ, बिहार में बुगेसराय का शिव, बस्तर का सतीश और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। बिहार के शिव कुमार, इंद्र गढ़ी के पवन और अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\