देश की खबरें | मणिपुर के इंफाल पूर्व में दो उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, आठ अप्रैल मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को चुराचांदपुर, कांगपोकपी और इंफाल पूर्व में तलाशी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके)’ के एक सक्रिय काडर को इंफाल पूर्व के पेबिया पनफी से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले के केराओ वांगखेम से ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने राइफल, हथगोले, पिस्तौल और मोर्टार बम बरामद किए।

इस संबंध में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू