देश की खबरें | मणिपुर : गोलीबारी में फंसी महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो हथियारबंद समूहों के बीच संघर्ष में फंस गई 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 10 सितंबर मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो हथियारबंद समूहों के बीच संघर्ष में फंस गई 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना रविवार रात को सुदूरवर्ती थांगबूह गांव में घटी।

उन्होंने बताया कि गांव में कुछ मकानों में आग भी लगा दी गई जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में शरण लेनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नेमजाखोल लहुंगडिम के तौर पर हुई है। चुराचांदपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में शक्तिशाली बमों का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने कहा कि बाद में उसी रात पास के स्कूल में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों और उग्रवादियों के बीच भी गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड