देश की खबरें | मणिपुर हिंसा: भीड़ ने मंत्री के घर में तोड़फोड़ की; पूर्वी सैन्य कमांडर ने राज्य का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोगों के एक समूह ने बुधवार को मणिपुर के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं भाजपा नेता कोंथोजाम गोविंददास के बिष्णुपुर जिले स्थित घर में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल/कोलकाता, 24 मई लोगों के एक समूह ने बुधवार को मणिपुर के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं भाजपा नेता कोंथोजाम गोविंददास के बिष्णुपुर जिले स्थित घर में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हमलावरों का दावा था कि संघर्षग्रस्त राज्य में सरकार स्थानीय लोगों को दूसरे समुदाय के उग्रवादियों से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, भीड़ ने जब निंगथोखोंग क्षेत्र स्थित घर पर हमला किया तो मंत्री और उनके परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। हमलावर भीड़ में ज्यादातर महिलाएं थीं।

उन्होंने कहा कि इस हमले में मकान का एक गेट, खिड़कियां, कुछ फर्नीचर और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

यह पहली बार है जब राज्य में मैती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जारी जातीय हिंसा के दौरान किसी मंत्री के घर पर हमला किया गया है।

राज्य में तीन सप्ताह पहले शुरू हुई हिंसा में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

इस बीच, पूर्वी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने राज्य में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया।

कोलकाता में एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कालिता ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति स्थापित करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच एकजुटता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

कलिता ने मणिपुर के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए रचनात्मक बातचीत करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल