देश की खबरें | मणिपुर की घटना देश के इतिहास में काला अध्याय: हेमंत सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को देश के इतिहास में काला अध्याय बताया और केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की।

रांची, 20 जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को देश के इतिहास में काला अध्याय बताया और केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की।

सोरेन ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि मणिपुर की घटना देश के इतिहास में एक काला अध्याय है।

उन्होंने कहा, ''पूरे मणिपुर में पिछले अस्सी दिनों से अराजकता की स्थिति है। केन्द्र सरकार ने आखिर आज इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी जिसे पूरी दुनिया देख रही है।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए सोरेन ने कहा, ''देश को विश्व गुरु बनाने निकले हैं। तमाम देशों की यात्रा कर रहे हैं, जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। अपने देश में राज्य के अंदर युद्ध छिड़ा हुआ है। दो राज्य भी आपस में लड़ चुके हैं। अभी किसमें-किसमें, कहां-कहां युद्ध होगा कोई नहीं जानता है।''

सोरेन ने कहा, ''मैं मणिपुर की घटना की घोर निंदा करता हूं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग करता हूं।''

इससे पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मणिपुर के हालात पर मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी शीघ्र पूरे झारखंड में मणिपुर की घटनाओं के विरोध में वहां की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड