देश की खबरें | मणिपुर घटना: चारों आरोपी 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें घुमाने के मामले के सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इंफाल, 21 जुलाई मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें घुमाने के मामले के सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ये गिरफ्तारियां 19 जुलाई को घटना का 26 सेकेंड का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को की गईं।
पुलिस ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार दोपहर को एक अन्य संदिग्ध के घर को जला दिया है। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का मकान थोउबल जिले के वांगजिंग में था।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ संदिग्ध को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह पता चलने पर कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वह फरार हो गया।’’
घटना के संबंध में शिकायत करीब एक माह पहले 21 जून को कांगपोकपी जिले के सैकुल थाने में दर्ज कराई गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)