देश की खबरें | मणिपुर : रैली से पहले सभी घाटी जिलों में ढील खत्म कर पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर सरकार ने एक रैली के मद्देनजर बुधवार को घाटी के पांच जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया जहां सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक इसमें ढील दी जा रही थी।

इंफाल, 19 जुलाई मणिपुर सरकार ने एक रैली के मद्देनजर बुधवार को घाटी के पांच जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया जहां सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक इसमें ढील दी जा रही थी।

सूत्रों ने बताया कि पांचों जिलों में कर्फ्यू में रोजाना दी जा रही ढील खत्म कर दी गई है और पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है।

सरकार का यह फैसला, ‘‘क्वायरमबैंड इमा कीथेल जॉइंट कोऑर्डिनेट कमेटी फॉर पीस’’ की एक अपील के बाद आया है। संगठन ‘‘मदर्स प्रोटेस्ट’’ रैली निकालने जा रहा है और उसने आम लोगों से यह रैली पूर्णत: सफल बनाने की अपील की है।

यह संगठन इम्फाल शहर में महिलाओं के एक पुराने बाजार का प्रतिनिधित्व करता है। इस बाजार का संचालन और प्रबंधन महिलाएं करती हैं।

समिति की सह-संयोजक के. धनेशोरी ने सभी इलाकों में रह रही महिलाओं, खास कर माताओं से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच अपने घरों से बाहर निकलकर अलग प्रशासन को अस्वीकार करने, एनआरसी लागू करने और विधानसभा का आपात सत्र तत्काल बुलाने की मांग करते हुए नारे लगाने का आग्रह किया है।

उन्होंने सभी से राज्य में जारी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील भी की।

रैली के मद्देनजर राजधानी इंफाल शहर में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं।

एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने पश्चिमी इंफाल जिले के क्वॉकीथल में सोमवार रात पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) (जोन 2) के. कबीब और उनके काफिले पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए 30 लोगों को हिरासत में लिया है। हमले के दौरान पुलिस अधिकारी के वाहन को आग लगा दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\