देश की खबरें | मणिपुर: गोलीबारी के दौरान खेत में काम कर रहा किसान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सोमवार को सुबह उग्रवादियों द्वारा पास की पहाड़ियों से गोलीबारी किए जाने के कारण, खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 11 नवंबर मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सोमवार को सुबह उग्रवादियों द्वारा पास की पहाड़ियों से गोलीबारी किए जाने के कारण, खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर की इंफाल घाटी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों द्वारा लगातार तीसरे दिन हमला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब 9:20 बजे हुई। समीपवर्ती कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन क्षेत्र में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक किसान के हाथों में छर्रे लग गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई की गई। कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। घायल किसान को उपचार के लिए याइंगंगपोकपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

चुराचांदपुर जिले में शनिवार को भी पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों द्वारा गोलीबारी की गई थी। विष्णुपुर जिले के सैटोन में धान के खेत पर काम करते समय 34 वर्षीय एक महिला किसान की गोली लगने से मौत हो गई थी।

इंफाल पूर्व जिले के सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी इलाकों में रविवार को भी इसी तरह के हमले किए गए।

पिछले वर्ष मई से इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\