देश की खबरें | मणिपुर कांग्रेस ने एडीसी चुनाव नहीं कराने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर कांग्रेस ने पिछले चार साल से स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के चुनाव नहीं कराने को लेकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘‘जनजातीय विरोधी’’ और ‘‘पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का विरोधी’’ होने का आरोप लगाया है।

इंफाल, 18 अक्टूबर मणिपुर कांग्रेस ने पिछले चार साल से स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के चुनाव नहीं कराने को लेकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘‘जनजातीय विरोधी’’ और ‘‘पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का विरोधी’’ होने का आरोप लगाया है।

मणिपुर में छह स्वायत्त जिला परिषद हैं।

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भाजपा सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों और जनजातीय विरोधी है क्योंकि उसने पिछले चार वर्ष से एडीसी चुनाव जानबूझकर नहीं कराए।’’

कीशम ने मणिपुर विधानसभा के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्र समिति (एचएसी) द्वारा 14 अक्टूबर को पारित प्रस्ताव की भी आलोचना की, जिसमें कहा गया है कि समिति ने गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से ‘‘मणिपुर सरकार को काफी समय से लंबित स्वायत्त जिला परिषदों के चुनाव यथाशीघ्र कराने की सिफारिश करने का संकल्प लिया है।’’

समिति ने यह भी बताया कि एडीसी चुनाव होने तक इसके प्रशासन को चलाने के वास्ते प्रत्येक एडीसी के लिए 20 सदस्यों वाली एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति में पूर्व स्थानीय स्वशासन / प्रतिष्ठित व्यक्ति / बुद्धिजीवी वर्ग से 18 सदस्यों को चुना जाएगा और दो लोग जिले के सरकारी मनोनीत सदस्य होंगे।

कीशम ने प्रस्ताव को ‘‘असंवैधानिक एवं अवैध’’ करार दिया और दावा किया कि एचएसी के पास ऐसा कोई प्रस्ताव पारित करने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि एडीसी का आखिरी चुनाव 2015 में कांग्रेस सरकार ने कराया था और इसका कार्यकाल 2020 में समाप्त हो गया। मणिपुर में 2017 में भाजपा सरकार सत्ता में आई और 2020 से पिछले चार वर्षों से एडीसी का कोई चुनाव नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\