देश की खबरें | मणिपुर के मुख्यमंत्री ने संघर्ष प्रभावित राज्य में शांति के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों से सहयोग मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जातीय संकट को सुलझाने और राज्य में शांति लाने के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों से सहायता का आह्वान किया।

इंफाल, 14 जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जातीय संकट को सुलझाने और राज्य में शांति लाने के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों से सहायता का आह्वान किया।

यहां ‘फर्स्ट बटालियन मणिपुर राइफल्स बैंक्वेट हॉल’ में 9वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर उन्होंने कहा कि यह उन सैन्यकर्मियों को याद करने का एक महत्वपूर्ण दिन है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।

सिंह ने कहा, ‘‘सशस्त्र बल के जवान देश की रक्षा के लिए तत्परता, सतर्कता के साथ जीवन जीते हैं। अतीत और वर्तमान में उनके बलिदान की हम सभी को सराहना करनी चाहिए।’’ उन्होंने सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मियों से राज्य के मुद्दों को सुलझाने में सरकार के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आइए राज्य, समुदायों, मूल लोगों और राष्ट्र के हितों के लिए एकजुट हों। मैं राज्य में शांति लाने के लिए आपका सहयोग चाहता हूं। मैं जल्द ही एक बैठक आयोजित करूंगा और आपकी सलाह लूंगा। आप सभी ने पहले भी सहायता की है।’’

बाद में, सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आबादी में कम होने के बावजूद, मणिपुर ने भारतीय सेना में बड़ा योगदान दिया है। सेना में कई आला अधिकारी मणिपुर से हैं...पूरे पूर्वोत्तर में चार लेफ्टिनेंट जनरल में से दो मणिपुर से हैं।’’

सिंह ने कहा,‘‘हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए उनकी सेवाओं पर गर्व होना चाहिए।’’ मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट