देश की खबरें | मणिपुर उपचुनाव : भाजपा ने दो, निर्दलीय ने एक सीट जीती
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 10 नवंबर मणिपुर विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। एक अन्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी अपने करीबी उम्मीदवार से आगे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वांगोई और वांगजिंग तेंथा सीट से क्रमश: भाजपा उम्मीदवार ओ लुखोई सिंह तथा पाओनम ब्रोजन सिंह ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Result 2020: महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर, RJD बोली-84 सीटों पर पार्टी आगे, अंतिम समय तक बने रहें.

ओ लुखोई सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी के खुराईजाम लोकेन सिंह को 257 मतों से हराया जबकि पाओनम ब्रोजन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी, कांग्रेस के उम्मीदवार मोइरंगथेम हेमंत सिंह को 1,560 मतों से शिकस्त दी।

निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस खान ने लिलोंग सीट पर अपने करीबी निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अब्दुल नासिर को 3,078 मतों से हराया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: परसा विधानसभा सीट से लालू यादव के समधी चंद्रिका राय चुनाव हारे, RJD उम्मीदवार छोटे लाल राय को मिली जीत.

वहीं सैतू सीट पर भाजपा उम्मीदवार नगमथांग हाओकिप अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेसी उम्मीदवार लामतिनथांग हाओकिप से 7,661 मतों से आगे चल रहे थे।

इन सीटों पर सात नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इस सीटों पर कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लेने से उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

भाजपा ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और लिलोंग में उसने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया था जबकि कांग्रेस ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)