ताजा खबरें | मणिपुर विधानसभा भंग कर चुनाव कराया जाए: कांग्रेस सांसद अकोइजम

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमल अकोइजम ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मियाद बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि विधानसभा को भंग करके नए सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमल अकोइजम ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मियाद बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि विधानसभा को भंग करके नए सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिए।

उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने और बढ़ाने संबंधी सांविधिक संकल्प पर सदन में चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही संसद में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराई जाए।

इनर मणिपुर के लोकसभा सदस्य अकोइजम ने कहा कि मणिपुर में संवैधानिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था उस तरह से काम नहीं कर रही हैं जिस तरह से करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संकट के समय केंद्र सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया और फिर सत्तारूढ़ दल को शर्मिंदगी से बचाने के प्रयास के तहत राष्ट्रपति शासन जैसा कदम उठाया।

अकोइजम ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री हिंसा के दौरान राज्य सरकार को निर्देशित कर रहे थे।

उनके दावे पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सदन में राज्यपाल की भूमिका पर चर्चा नहीं की जा सकती।

अकोइजम ने कहा, ‘‘मणिपुर में नए सिरे से चुनाव होना चाहिए। राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ाने के बजाय जेपीसी का गठन होता और जवाबदेही तय की जाती...विधानसभा भंग की जाए और नया जनादेश लिया जाए।’’

अकोइजम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह सदन में पांच-छह घंटे की चर्चा मणिपुर पर होनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\