देश की खबरें | मणिपुर: दो प्रतिबंधित संगठनों के 10 सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में प्रतिबंधित दो संगठनों के 10 सदस्यों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 12 मार्च मणिपुर में प्रतिबंधित दो संगठनों के 10 सदस्यों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा उरक में प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक अस्थायी शिविर से संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से एक बंदूक, गोला-बारूद और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूर्वी इंफाल जिले के खुरई चिनगंगबाम लेईकाई से भी प्रतिबंधित संगठन के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित प्रीपैक (प्रो) के एक सदस्य को बिष्णुपुर जिले के वांगू चैरेल लीनगंगताबी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि वह काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में लोगों से जबरन वसूली की घटनाओं में संलिप्त था।

मणिपुर में दो वर्ष पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से ही यहां गैरकानूनी संगठनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

मई 2023 से मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े