खेल की खबरें | मनिका बत्रा ने अयहिका मुखर्जी को हराया, बेंगलुरु स्मैशर्स ने पुणेरी पल्टन को 10-5 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने सोमवार को यहां अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में अयहिका मुखर्जी को शिकस्त देकर अपनी टीम पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को पुणेरी पल्टन टेबल टेनिस पर 10-5 से जीत दिलाई।

चेन्नई, 26 अगस्त स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने सोमवार को यहां अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में अयहिका मुखर्जी को शिकस्त देकर अपनी टीम पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को पुणेरी पल्टन टेबल टेनिस पर 10-5 से जीत दिलाई।

मनिका हालांकि अयहिका से पहला गेम हार गईं लेकिन एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता ने लगातार गेम जीतकर मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

पुणेरी पल्टन के अंकुर भट्टाचार्यजी ने बेंगलुरु के जीत चंद्रा को 2-1 से मात दी।

मनिका ने फिर कप्तान अल्वारो रोबल्स के साथ मिलकर नटालिया बाजोर और अनिर्बान घोष को 2-1 से मात दी।

रोबल्स ने अपने शानदार युगल प्रदर्शन के बाद दूसरे पुरुष एकल मुकाबले में दो बार के ओलंपियन जोआओ मोंटेइरो पर 2-1 से जीत दर्ज की।

पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, अमेरिका की लिली झांग ने पुणेरी पल्टन की यशिनी शिवशंकर को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\