देश की खबरें | मंगलुरु : फाजिल हत्याकांड में छह आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां सुरथकल में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु, दो अगस्त यहां सुरथकल में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेल्लारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद 28 जुलाई को हुई इस हत्या से इलाक में तनाव फैल गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति सुरथकल के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार के मालिक अजित क्रास्टा को पहले हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार सुबह उदयावर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार के मुताबिक, सभी छह आरोपी सीधे तौर पर हत्या में शामिल थे।

शशि कुमार ने बताया कि प्रारंभ में आरोपियों ने चर्चा की कि उनका लक्ष्य कौन होना चाहिए। इसे लेकर उन लोगों ने सात व्यक्तियों के नाम पर विचार किया और अंत में फाजिल को लक्षित करने का फैसला किया।

आयुक्त ने कहा कि फिलहाल हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आयुक्त ने कहा कि पुलिस आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस